बंद करे

जिले के बारे में

शिवहर जिला तिरहुत प्रमंडल का सबसे छोटा जिला है | जिला बनने से पहले यह सीतामढ़ी जिला का अनुमंडल था .यह सीतामढ़ी से  06-10-1994 में अलग हुआ |

शिवहर जिला 443 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और इसकी आवादी करीब 656916(2011 जनगणना के अनुसार ) फैला हुआ है | यह जिला हराभरा और साफ़-सुथरा  है |कदम्ब और टीक के पेड़ मुख्य रूप से पाए जाते हैं |नील गाय यहाँ की क्षेत्रीय पशु है |

कृषि यहाँ की मुख्य जीविका है |यह  बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र है |बाढ़ का मुख्य कारण बागमती और बूढी गंडक नदी है |देकुली यहाँ की पवित्र स्थल है |2011 के जनगणना के अनुसार शेखपुरा के बाद सबसे कम आवादी वाला जिला शिवहर है |
यह जिला तीन जिला से घिरा हुआ है | उत्तर और पूर्व दिशा में सीतामढ़ी ,पश्चिम में पूर्वी चम्पारण  और पश्चिम में मुजफ्फरपुर |

शिवहर जिले में सिर्फ एक अनुमंडल है जो की शिवहर है |

यातायात का मुख्य साधन सड़क है |